चुनाव को ले रिटर्निंग ऑफिसर प्रतिनियुक्त
Updated at : 25 Oct 2019 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

सभी अनुमंडल पदाधिकारी होंगे रिटर्निंग ऑफिसर व बीडीओ-सीओ होंगे सहायक रिटर्निंग ऑफिसर गिरिडीह : राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचन को लेकर विधानसभा वार रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रतिनियुक्त किया गया है. लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 21 में प्रदत शक्तियों एवं धारा 22 की उप धारा (1) में प्रदत शक्तियों […]
विज्ञापन
सभी अनुमंडल पदाधिकारी होंगे रिटर्निंग ऑफिसर व बीडीओ-सीओ होंगे सहायक रिटर्निंग ऑफिसर
गिरिडीह : राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचन को लेकर विधानसभा वार रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रतिनियुक्त किया गया है. लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 21 में प्रदत शक्तियों एवं धारा 22 की उप धारा (1) में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रतिनियुक्त कर दिया है.
28 धनवार विधान सभा क्षेत्र के लिए अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ को रिटर्निंग ऑफिसर और सीओ धनवार, गांवा और तिसरी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया है. 29 बगोदर विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर-सरिया को रिटर्निंग ऑफिसर और सीओ बगोदर, बिरनी एवं सरिया को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रतिनियुक्त किया है. 30 जमुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए अपर समाहर्ता गिरिडीह को रिटर्निंग ऑफिसर और बीडीओ जमुआ एवं सीओ देवरी व जमुआ को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है. 31 गांडेय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को रिटर्निंग ऑफिसर और बीडीओ गांडेय और सीओ गांडेय व बेंगाबाद को रिटर्निंग ऑफिसर प्रतिनियुक्त किया गया है.
32 गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह सदर को रिटर्निंग ऑफिसर और बीडीओ गिरिडीह सदर, सीओ गिरिडीह सदर और सीओ पीरटांड़ को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा 33 डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी को चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर व सीओ डुमरी, बीडीओ डुमरी और सीओ नावाडीह (बोकारो जिला) को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




