हाथियों ने रौंदी धान की फसल
Updated at : 24 Oct 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

रोड/सरिया : सरिया प्रखंड के दो गांवों में बीते मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने फिर तबाही मचाई. हाथियों ने धान की फसल को नष्ट कर दिया. साथ ही टमाटर, खीरा व करेला आदि महंगी सब्जियों को चट कर गये. बताया जाता है कि देर रात करीब 11 बजे से चार बजे तक हाथियों […]
विज्ञापन
रोड/सरिया : सरिया प्रखंड के दो गांवों में बीते मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने फिर तबाही मचाई. हाथियों ने धान की फसल को नष्ट कर दिया. साथ ही टमाटर, खीरा व करेला आदि महंगी सब्जियों को चट कर गये. बताया जाता है कि देर रात करीब 11 बजे से चार बजे तक हाथियों के झुंड ने बकराडीह एवं कोंडरबेड़ा गांव में उत्पात मचाया.
20 की संख्या में थे गजराज : भुक्तभोगियों में बकराडीह गांव के अर्जुन कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, वजीर महतो, रामलाल महतो, चेतलाल महतो, दशरथ महतो, मनोज कुमार, नन्दकिशोर वर्मा आदि के खेतों में रात करीब 11 बजे हाथी खेतों में लगे टमाटर, करेला, खीरा की फसलें चट कर गए. धान की फसलों को रौंदते हुए झुंड जंगल की ओर चला गया. किसान राधेश्याम ने बताया कि हाथियों की संख्या 20 थी.
ग्रामीण हुए असहाय : हाथियों का यह झुंड तड़के करीब दो बजे खेत में प्रवेश करता था, पर मंगलवार की रात अचानक 11 बजे ही खेत में प्रवेश कर गये. ऐसे में किसान उन्हें भगाने का कोई उपाय भी नहीं कर पाये. कहा कि हाथियों के झुंड ने किसानों की लगभग 50 हजार की सब्जियों की फसलें चट कर गये. भुक्तभोगियों ने मामले की जानकारी रेंजर को देते हुए मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




