बच्चा चोर के शक पर चार लोगों की फजीहत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमुई जिला (बिहार) के रहनेवाले हैं चारों झारखंड धाम से पूजा कर कार से लौट रहे थे सभी तिसरी : बच्चा चोर के संदेह पर शुक्रवार को तिसरी में जमुई जिला (बिहार) के चार लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी. चारों को थानसिंहडीह थाना लाया गया, जहां पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. बताया जाता […]
विज्ञापन
जमुई जिला (बिहार) के रहनेवाले हैं चारों
झारखंड धाम से पूजा कर कार से लौट रहे थे सभी
तिसरी : बच्चा चोर के संदेह पर शुक्रवार को तिसरी में जमुई जिला (बिहार) के चार लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी. चारों को थानसिंहडीह थाना लाया गया, जहां पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर को एक वैगन आर कार पलमरूवा होकर गुजर रही थी. कार के अंदर बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोगों को बच्चा चोरी का संदेह हुआ. इसके बाद काफी संख्या में लोग जुट गये और बाइक से कार का पीछा करने लगे. इस बीच थानासिंहडीह थाना को भी सूचना दी गयी.
सूचना पर थाना की पुलिस सक्रिय हुई और बैरियर लगाकर वाहन को रोका गया. वाहन को रोकने पर उसपर चार लोग सवार मिले. उनसे पूछताछ के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि चारो व्यक्ति जमुई के रहनेवाले हैं. सभी पूजा करने झारखंडधाम गये थे. झारखंडधाम से वापसी क्रम में गाड़ी में म्यूजिक बजाया जा रहा था. जो गाना बज रहा था उसमें बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी. इस आवाज को सुनकर पलमरूवा के लोगों को लगा कि वाहन पर सवार लोग बच्चा चोर हैं . उन्होंने कहा कि फिर भी उन चारों के बारे में गहन जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










