गिरिडीह : भारत-पाक मैच में हार-जीत के सवाल पर भिड़े दो पक्ष, पथराव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : रविवार को खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान मैच में जीत-हार को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये. बात बढ़ी, तो दोनों ओर से पथराव होने लगा. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली. बताया जाता है कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन के पीछे पंपू तालाब के पास जुआ अड्डा […]
विज्ञापन
गिरिडीह : रविवार को खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान मैच में जीत-हार को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये. बात बढ़ी, तो दोनों ओर से पथराव होने लगा. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली.
बताया जाता है कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन के पीछे पंपू तालाब के पास जुआ अड्डा का संचालन होता है. रविवार को कुछ लोग यहीं पर ताश खेल रहे थे. यहीं पर भारत-पाक मैच में जीत-हार की बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ा तो एक पक्ष के लोगों ने बंटी और सचिन नामक दो युवकों को पीट डाला.
इसके कुछ देर दोनों युवक अपने 20-25 साथियों के साथ स्टेशन रोड में साहा मार्केट के पास पहुंचे और मारपीट करनेवाले युवकों को खोजने लगे. हाथ में बल्ला व विकेट लेकर पहुंचे युवकों को देखकर हो-हल्ला शुरू हो गया. इस दौरान दूसरे पक्ष के कुछ जुट गये, पत्थरबाजी भी होने लगी. इस बीच मामले की जानकारी नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










