तार की चपेट में आने से झाविमो नेता की मौत

Published at :06 Jul 2014 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
तार की चपेट में आने से झाविमो नेता की मौत

– आपदा कोष के तहत दिया जायेगा मुआवजा सरिया : शुक्रवार की देर रात बिजली तार की चपेट में आने से छोटकी सरिया गांव के झाविमो नेता भुनेश्वर यादव (40 वर्ष) की मौत हो गयी़ एक व्यक्ति बाल गोविंद मंडल भी आंशिक रूप से जख्मी हुआ है़ घायल का इलाज कराया गया़ घटना की सूचना […]

विज्ञापन

– आपदा कोष के तहत दिया जायेगा मुआवजा

सरिया : शुक्रवार की देर रात बिजली तार की चपेट में आने से छोटकी सरिया गांव के झाविमो नेता भुनेश्वर यादव (40 वर्ष) की मौत हो गयी़ एक व्यक्ति बाल गोविंद मंडल भी आंशिक रूप से जख्मी हुआ है़ घायल का इलाज कराया गया़ घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक वनोद कुमार सिंह व बीडीओ निर्भय कुमार समेत नेतागण व विभागीय अधिकारियों का दल पहुंचा़ कहा : जल्द ही विभागीय प्रावधान के अनुसार मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने का काम किया जायेगा़ तत्काल सहयोग के रूप में छह लोगों की मदद से दो लाख रुपये पीड़ित परिवार को दिया जायेगा़ बीडीओ निर्भय कुमार ने मृतक आश्रित को सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी देने की बात कही.

इन्होंने व्यक्त की शोक संवेदना : स्थानीय विधायक विनोद कुमार सिंह ने घटना को बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा बताया़ शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया़ शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक व बीडीओ के अलावा जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, जिप सदस्य रजनी कोर, झाविमो नेता राजेश मंडल, केंद्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र महतो, राजेंद्र मोदी, घनश्याम मंडल, राजकिशोर यादव, भोला मंडल, विजय सिंह, केदार मंडल प्रमुख थ़े

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola