दिव्यांग छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप

सरिया थाना को आवेदन सौंपकर की कार्रवाई की मांग सरिया : सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह गांव में एक स्कूल के शिक्षक पर यूकेजी की दिव्यांग छात्रा सुप्रिया कुमारी से मारपीट का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है. इसे लेकर सिंगदाहा गांव निवासी छात्रा के पिता सतीश वर्मा ने सरिया थाना को आवेदन देकर शिक्षक […]
सरिया थाना को आवेदन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
सरिया : सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह गांव में एक स्कूल के शिक्षक पर यूकेजी की दिव्यांग छात्रा सुप्रिया कुमारी से मारपीट का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है. इसे लेकर सिंगदाहा गांव निवासी छात्रा के पिता सतीश वर्मा ने सरिया थाना को आवेदन देकर शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस को दिये आवेदन में सतीश ने कहा है कि उनकी पुत्री सुप्रिया लोयला पब्लिक स्कूल में यूकेजी की छात्रा है. उसका कुछ माह से स्कूल फीस बकाया था, जिसका तगादा प्राचार्य द्वारा किया जा रहा था. छात्रा के पिता का कहना है कि वह गांव से बाहर बेंगाबाद में थे, इसलिए वह फीस जमा करने स्कूल नहीं जा पा रहे थे.
वह बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं. तगादा के बाद भी फीस नही मिलने से गुस्साए प्राचार्य रोहित रंजन ने छात्रा की पिटाई कर दी, जिससे उसकी बांह व पैर में चोट आयी है. पिटाई की जानकारी मिलने के बाद रविवार को वह(सतीश) घर पहुंचे और प्राचार्य से बात की गयी. बाद में उन्होंने सरिया थाना में इसकी लिखित सूचना दी. थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास ने प्राचार्य से बात कर मामले की जानकारी ली और उन्हें थाना तलब किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




