ePaper

गिरिडीह : रेलवे लाइन की जमीन धंसी, कोयला डिस्पैच प्रभावित

Updated at : 21 Feb 2019 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : रेलवे लाइन की जमीन धंसी, कोयला डिस्पैच प्रभावित

गिरिडीह : गिरिडीह रेलवे स्टेशन से सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के सीपी साइडिंग की ओर गयी रेलवे लाइन की जमीन मुर्गीयाटेंगरी के पास लगभग 100 फीट तक धंस गयी है. इस घटना के बाद से कोलियरी का रेल डिस्पैच बाधित हो गया है. जिस स्थान पर जमीन धंसी है, उसे दुरुस्त करने का काम सीसीएल ने […]

विज्ञापन

गिरिडीह : गिरिडीह रेलवे स्टेशन से सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के सीपी साइडिंग की ओर गयी रेलवे लाइन की जमीन मुर्गीयाटेंगरी के पास लगभग 100 फीट तक धंस गयी है. इस घटना के बाद से कोलियरी का रेल डिस्पैच बाधित हो गया है.

जिस स्थान पर जमीन धंसी है, उसे दुरुस्त करने का काम सीसीएल ने शुरू कर दिया है. जीएम प्रशांत वाजपेयी के निर्देश पर परियोजना पदाधिकारी एलके महापात्रा ने स्थल का निरीक्षण किया. बताया जाता है कि मंगलवार को ही ट्रैक के किनारे दरार पड़ गयी थी.

वहीं ट्रैक भी जमीन से लगभग एक फीट तक ऊपर उठ गया. जानकारी मिलने पर इस ट्रैक पर मालगाड़ियों के आवागमन को रोक लगा दी गयी. बुधवार को निरीक्षण के बाद सिविल विभाग के ओवरसियर गौतम कुमार की देखरेख में ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया. बताया जाता है कि जहां जमीन धंसी है. सीसीएल पदाधिकारियों ने बताया कि तीन-चार दिनों में ट्रैक को दुरुस्त कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola