पाकिस्तान-आतंकवाद के खिलाफ गिरिडीह में उबाल

गिरिडीह : आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार की देर शाम को विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने शहर में कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी. इस दौरान जहां भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने जेपी चौक पर श्रद्धांजलि दी, वहीं आरएनपीएल क्लब के सदस्यों ने बड़ा चौक स्थित महावीर […]
गिरिडीह : आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार की देर शाम को विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने शहर में कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी. इस दौरान जहां भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने जेपी चौक पर श्रद्धांजलि दी, वहीं आरएनपीएल क्लब के सदस्यों ने बड़ा चौक स्थित महावीर मंदिर के समीप श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सबों ने एक स्वर में पाकिस्तान मुर्दाबाद व भारत माता की जय के नारे लगाये.
साथ ही सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. मौके पर जिला महामंत्री नीतू सोला, लता वर्मा, उपाध्यक्ष मंजू सिन्हा, किरण पांडेय, संगीता सेठ, सीता देवी, इधर आरपीएन क्लब के अभिषेक, विवेक सिन्हा, सतीश केडिया, बाबुल गुप्ता, अयोध्या प्रसाद, कंचन कुमारी, बबीता कुमारी, माला सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




