गिरिडीह : चुनावों में जीत से कांग्रेस गदगद, कार्यकर्ताओं ने की शहर में की आतिशबाजी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह :छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के विस चुनाव परिणाम से गदगद युवा कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहरी क्षेत्र में विजयी जुलूस निकाला. जेपी चौक पर जमकर आतिशबाजी की गयी. मौके पर पर कांग्रेस जनसंपर्क अभियान के प्रदेश को-चेयरमैन नरेंद्र सिन्हा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष राय, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, […]
विज्ञापन
गिरिडीह :छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के विस चुनाव परिणाम से गदगद युवा कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहरी क्षेत्र में विजयी जुलूस निकाला. जेपी चौक पर जमकर आतिशबाजी की गयी. मौके पर पर कांग्रेस जनसंपर्क अभियान के प्रदेश को-चेयरमैन नरेंद्र सिन्हा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष राय, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, सुरेश शर्मा, मो. सकील अंसारी, मो. सरफराज अंसारी, मो. मित्तल, सन्नी यादव, सूरज राय, मो. रेयान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने जनता को बरगलाया है. इसलिए इस चुनाव में जनता ने उन्हें सबक सिखाया. पूर्व नगर अध्यक्ष अजय सिन्हा ने कहा कि झारखंड की जनता भी रघुवर सरकार से काफी नाराज चल रही है. इस सरकार को भी सबक सिखाया जायेगा.
राजधनवार. तीन राज्यों के विस चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से राजधनवार के कांग्रेसियों में उत्साह है. कांग्रेस नेता गणेश चंद्र पांडेय ने कहा कि यह तानाशाही पर लोकतंत्र की जीत है. राज्यों की धर्म निरपेक्ष जनता ने इस चुनाव में अपना स्पष्ट मत व्यक्त कर दिया है. मीडिया प्रभारी प्रमोद राय ने कहा कि इस चुनाव में अहंकार और झूठे वादे हारे हैं.
कहा कि यह लोक सभा चुनाव का संकेत है. सहदेव पासवान, मो सकुर, निरंजन तिवारी, चितो पासवान, नारायण रविदास, रामाशीष तिवारी, मो सुलेमान, भागीरथ सिंह, तूफानी रविदास, राजद अध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर, रविन्द्र पांडेय, अखिलेश्वर यादव, देवनंदन यादव आदि ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










