270 शिक्षकों का रुकेगा वेतन, डीएसइ ने दिया नोटिस

Updated at : 18 Jun 2014 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
270 शिक्षकों का रुकेगा वेतन, डीएसइ ने दिया नोटिस

गिरिडीह : भविष्य निधि कटौती विवरणी जमा नहीं करने के आरोप में डीएसई ने 270 शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके पूर्व डीएसई ने 20 जून तक कटौती विवरणी जमा करने का निर्देश दिया है. कहा कि 20 जून तक जो शिक्षक अपना-अपना भविष्य निधि कटौती विवरणी जमा नहीं करते […]

विज्ञापन

गिरिडीह : भविष्य निधि कटौती विवरणी जमा नहीं करने के आरोप में डीएसई ने 270 शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके पूर्व डीएसई ने 20 जून तक कटौती विवरणी जमा करने का निर्देश दिया है. कहा कि 20 जून तक जो शिक्षक अपना-अपना भविष्य निधि कटौती विवरणी जमा नहीं करते हैं तो उनका वेतन रोक दिया जायेगा.

डीएसई ने यह कार्रवाई डीसी के आदेशानुसार करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जिले में 270 शिक्षकों का भविष्य निधि कटौती विवरणी जीपीएफ कार्यालय के पास जमा नहीं हुआ है. कहा कि जिले के सभी निकासी व व्ययन पदाधिकारी तथा अंशदाताओं को यह निर्देश दिया गया है कि 20 जून तक लंबित जीपीएफ खातों का पूर्ण कटौती विवरणी, नोमिनी फार्म, अंशदाताओं का मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी जिला भविष्य निधि कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा जून 2014 का वेतन स्थगित कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola