विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप लगाया

बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के भट्टासिंघा की गुड़िया देवी(25 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान सोमवार की शाम धनबाद में हो गयी. विदित हो रविवार को जहर मिला खाना खाने से गुड़िया देवी की स्थिति नाजुक हो गयी थी. बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने गुड़िया को धनबाद रेफर कर दिया था. हालांकि इस […]
बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के भट्टासिंघा की गुड़िया देवी(25 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान सोमवार की शाम धनबाद में हो गयी. विदित हो रविवार को जहर मिला खाना खाने से गुड़िया देवी की स्थिति नाजुक हो गयी थी. बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने गुड़िया को धनबाद रेफर कर दिया था. हालांकि इस संबंध में मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर खाना में जहर मिला कर मारने का आरोप लगाया है.
मृतका के पिता बंशी यादव के आवेदन के आलोक में बिरनी थाना में ससुर बालेश्वर यादव, सास जलिया देवी, ननद सुषमा देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बंशी यादव का कहना है कि दहेज को लेकर अक्सर गुड़िया देवी के साथ मारपीट की जाती थी. थाना प्रभारी राणा प्रताप सिंह ने कहा कि बंशी यादव के आवेदन के आलोक में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया.
वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास जलिया देवी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इधर, धनबाद से पोस्टमार्टम के बाद शव को भट्टासिंघा ले आया गया है. वहीं सोमवार देर रात को अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है. बता दें कि गुड़िया देवी का पति बाहर काम करता है. घटना के दौरान वह घर में नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




