अधिकारी बन मोबाइल रिचार्ज कराया

Updated at : 15 Jun 2014 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारी बन मोबाइल रिचार्ज कराया

जमुआ : इन दिनों जमुआ थाना क्षेत्र में मोबाइल से वरीय पुलिस पदाधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाला एक गिरोह सक्रिय हो गया है. गिरोह के लोग अपने आपको एसडीओ व एसडीपीओ बताकर कतिपय थानेदारों व पुलिस कर्मियों से मोबाइल में रिचार्ज कराने का काम कर रहे हैं. दो दिन पूर्व एक पुलिस पदाधिकारी […]

विज्ञापन

जमुआ : इन दिनों जमुआ थाना क्षेत्र में मोबाइल से वरीय पुलिस पदाधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाला एक गिरोह सक्रिय हो गया है. गिरोह के लोग अपने आपको एसडीओ व एसडीपीओ बताकर कतिपय थानेदारों व पुलिस कर्मियों से मोबाइल में रिचार्ज कराने का काम कर रहे हैं. दो दिन पूर्व एक पुलिस पदाधिकारी को इस गिरोह के सदस्य ने अपने झांसे में लाकर मोबाइल पर रिचार्ज कराने की बात कही. उक्त पुलिस पदाधिकारी ने बिना कुछ सोचे-समङो चार हजार रुपये का रिचार्ज करा दिया.

गिरोह के सदस्य ने अपने आप को सदर एसडीपीओ बताया था. इसी तरह जमुआ थानेदार के सरकारी मोबाइल पर उक्त गिरोह का फोन आया और कहा कि वह सदर एसडीओ बोल रहे हैं. उनसे भी मोबाइल में रिचार्ज कराने की बात कही गयी. जब थानेदार को शक हुआ कि यह आवाज सदर एसडीओ की नहीं है, तब फोन करने वाले गिरोह ने फोन डिसकनेक्ट कर दिया. इस संबंध में जमुआ पुलिस निरीक्षक कपिलदेव पोद्दार ने बताया कि गिरोह द्वारा उपयोग किये गये मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है. इधर एसडीओ राजकुमार मेहता ने इस तरह के गिरोह से सतर्क रहने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola