तीन हिरासत में

गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने मजदूरों से छिनतई करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि गुरुवार की रात लगभग एक बजे कुछ मजदूर साइकिल पर कोयला लेकर जा रहे थे. इसी क्रम में तीन लोगों ने मजदूरों को रोका. बताया जाता है कि इस दौरान तनवीर, […]
गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने मजदूरों से छिनतई करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि गुरुवार की रात लगभग एक बजे कुछ मजदूर साइकिल पर कोयला लेकर जा रहे थे. इसी क्रम में तीन लोगों ने मजदूरों को रोका. बताया जाता है कि इस दौरान तनवीर, बादल, हैदर, राजेश, सोनू, एहसान नामक मजदूरों से मजदूरी की रकम छिन ली. इस बीच इनके द्वारा शोर मचाये जाने पर पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंची. यहां पर कृष्णा, आयुष एवं अवनिश नामक तीन लोगों को पुलिस पकड़ कर थाना ले गयी. मामले पर पुलिस का कहना है कि पकड़े गये तीनों लोग शराब के नशे में धुत थे. तीनों से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




