मधुबन : शांति देवी छावड़ा को दिलायी गयी जैनश्वरी छुल्लीका की दीक्षा

मधुबन : श्री दिगंबर जैन तेरापंथी कोठी के प्रांगण में सोमवार को इसरी बाजार निवासी शांति देवी छावड़ा को जैनश्वरी छुल्लीका की दीक्षा दिलायी गयी. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय संत गणाचार्य विराग सागर महाराज के सानिध्य में किया गया. यह जानकारी राजकुमार जैन ने दी. बताया कि शांति देवी छावड़ा को दीक्षा दिलाने के बाद गणाचार्य […]
मधुबन : श्री दिगंबर जैन तेरापंथी कोठी के प्रांगण में सोमवार को इसरी बाजार निवासी शांति देवी छावड़ा को जैनश्वरी छुल्लीका की दीक्षा दिलायी गयी. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय संत गणाचार्य विराग सागर महाराज के सानिध्य में किया गया. यह जानकारी राजकुमार जैन ने दी. बताया कि शांति देवी छावड़ा को दीक्षा दिलाने के बाद गणाचार्य विराग सागर महाराज ने छुल्लीका की विश्व सिद्धि माता का नामकरण किया.
इसके बाद गणाचार्य ने मंत्रोच्चारण किया और विश्व सिद्धि माता जी को कमंडल तथा विक्षी प्रदान किया. कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने गणाचार्य को श्रीफल भेंट किया. मौके पर नरेंद्र झाझरी, वीणा झाझरी, राजकुमार जैन, मनोज कुमार जैन, शैलेश कुमार जैन, आलोक जैन, अभय कुमार जैन, संजय कुमार जैन, सुमन सिन्हा, नागेंद्र सिंह, अशोक कुमार जैन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




