Giridih News: चार अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना में 12 घायल

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 08 Apr 2025 12:38 AM

विज्ञापन

Giridih News: सोमवार को देवरी अंचल क्षेत्र में हुई चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल हो गये. फतेहपुर-भेलवघाटी सड़क में देवरी थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ गांव के पास ऑटो व ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर की घटना में ऑटो सवार छह लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक के साथ लोगों ने मारपीट भी की. इसमें ट्रैक्टर चालक रज्जाक अंसारी 28 वर्ष घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक भेलवघाटी थाना क्षेत्र के लोही बरमसिया गांव के लोग ऑटो से मेला देखने देवरी थाना मोड़ जा रहे थे.

इसी क्रम में बड़कीटांड़ के पास ऑटो व ट्रैक्टर में टक्कर हो गयी. घटना में ऑटो सवार करीना कुमारी (5), राहुल कुमार राय (10), सागर कुमार (12), शांति देवी (36), कुंती देवी (60), सुजीत राय (13) घायल हो गये. सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. यहां पर उपचार के बाद सभी को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.

दूसरा हादसा

इधर, चतरो गावां मुख्य मार्ग में देवरी के पास हुए हुए सड़क दुर्घटना में देवरी गांव के दिव्यलक्ष्मी कुमारी (9), तृषा कुमारी (10), नीलकमल कुमार (40) घायल हो गये. सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया जहां पर उपचार के बाद तीनों को गिरिडीह ले जाया गया.

तीसरा हादसा

इसके अलावा चतरो-गावां मार्ग में हरिरायडीह गांव के पास बाइक सवार के बिजली पोल से टकराकर महतोधरान गांव का सुजीत (24) घायल हो गया. बेहोशी हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचाया गया.

चौथा हादसा

वहीं देवरी थाना क्षेत्र के डहुआटांड़ के पास हुई दुर्घटना में चहाल गांव का युवक संदीप सोरेन घायल हो गया. घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola