रास्ता विवाद को लेेकर कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

Updated at :06 May 2018 4:14 AM
विज्ञापन
रास्ता विवाद को लेेकर कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

सरिया : मोकामो के सार्वजनिक रास्ता विवाद को लेकर शनिवार काे बगोदर- सरिया अनुमंडल सभागार में बैठक हुई. विधायक नागेंद्र महतो, एसडीएम पवन कुमार मंडल, डीएसपी दीपक कुमार शर्मा, बीडीओ शशिभूषण वर्मा, इंस्पेक्टर आरएन चौधरी व प्रमुख रामपति प्रसाद उपस्थित थे. रास्ता विवाद के लिए बीडीओ के नेतृत्व में बनायी गयी जांच कमेटी ने अपनी […]

विज्ञापन
सरिया : मोकामो के सार्वजनिक रास्ता विवाद को लेकर शनिवार काे बगोदर- सरिया अनुमंडल सभागार में बैठक हुई. विधायक नागेंद्र महतो, एसडीएम पवन कुमार मंडल, डीएसपी दीपक कुमार शर्मा, बीडीओ शशिभूषण वर्मा, इंस्पेक्टर आरएन चौधरी व प्रमुख रामपति प्रसाद उपस्थित थे. रास्ता विवाद के लिए बीडीओ के नेतृत्व में बनायी गयी जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी.
इसमें कहा गया कि मोहन पंडित घर से बरगद पेड़ तक के सर्वे रास्ते से 1994 से लगे प्रतिबंध को हटाकर धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक जूलूस निकालने के लिए स्वतंत्र किया जा सकता है. एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा ने दो कहा कि किसी भी सर्वे रास्ते पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है. उसका सार्वजनिक उपयोग करने का हम सबको लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकार है. एसडीएम पवन कुमार मंडल ने कहा कि दोनों समुदाय के लोग तालमेल व भाईचारे के साथ इस समस्या पर विचार करें ,मामले को बेवजह तूल न दें.
साथ ही सर्वे रास्ते के अलावा मंदिर जाने के रास्ते में पड़नेवाली जमीन को भी रैयत दान दें ,ताकि उसपर भी सार्वजनिक रास्ता बनाया जा सके. एसडीएम ने कहा कि यदि सार्वजनिक रास्ते से अर्थी, जनाजा, बारात, धार्मिक, राजनीतिक या सामाजिक जूलूस ले जाने में कोई बाधा बनता है तो उसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही इस मामले के पूर्णतः निष्पादन के लिए 14 मई 2018 को पुनः बैठक बुलायी गयी है. बैठक में नेमचंद पंडित, छोटा गुलाब पंडित, गणेश पंडित, चिंतामणि ,दौलत ठाकुर, बासुदेव, किशोर तेरी, अनवर अंसारी, सदर सिराजुद्दौल हौदा, आबिद, रसीद, सलीम, करामत, इकबाल समेत अन्य उपस्थित थे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola