नक्सली नेमचंद के पास मिले हथियार की जांच का आदेश
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 May 2018 6:53 AM
विज्ञापन

गिरिडीह : भाकपा माओवादी के नक्सली नेमचंद महतो उर्फ डाॅक्टर के पास मिले एके 47 रायफल की तकनीकी जांच का आदेश न्यायालय ने दे दिया है. अब हथियार की जांच सार्जेंट मेजर करेंगे. इसके बाद रायफल को जांच के लिये कोलकाता भेजा जायेगा. जांच में यह पता लगाया जायेगा कि रायफल कहां पर बनाया गया […]
विज्ञापन
गिरिडीह : भाकपा माओवादी के नक्सली नेमचंद महतो उर्फ डाॅक्टर के पास मिले एके 47 रायफल की तकनीकी जांच का आदेश न्यायालय ने दे दिया है. अब हथियार की जांच सार्जेंट मेजर करेंगे. इसके बाद रायफल को जांच के लिये कोलकाता भेजा जायेगा. जांच में यह पता लगाया जायेगा कि रायफल कहां पर बनाया गया था.
इसकी जानकारी बेंगाबाद थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास ने दी है. बताया कि हथियार की तकनीकी जांच के लिये न्यायालय के पास आवेदन दिया गया था. न्यायालय के आदेश पर रायफल को सार्जेंट मेजर को सौंपा गया है. बता दें कि बेंगाबाद थाना इलाके के केंदुआगढ़ा निवासी नेमचंद महतो को एसपी सुरेन्द्र कुमार झा व एएसपी दीपक कुमार की टीम ने गत मार्च माह में जमुआ थाना इलाके के दलोरीटांड़ से गिरफ्तार किया था. नेमचंद की निशानदेही पर पुलिस ने एक एके 47 रायफल, चार मैगजीन, 76 कारतूस, मोटोरोला का वॉकी-टॉकी, 07 सीरिंज, 01 पाउच बरामद किया था. नेमचंद भाकपा माओवादी नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के झारखंड-बिहार जोनल कमेटी मेंबर व 10 लाख का इनामी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










