जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 14 घायल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 May 2018 6:49 AM
विज्ञापन

बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र की चोंगाखार पंचायत अंतर्गत गुरहा गांव में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया. इसमें दोनों ओर से 14 लोग घायल हो गये. एक पक्ष से टेकन महतो, रंजीत वर्मा, छोटन वर्मा, तोतो महतो, प्रमोद वर्मा, दिनेश वर्मा का इलाज […]
विज्ञापन
बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र की चोंगाखार पंचायत अंतर्गत गुरहा गांव में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया. इसमें दोनों ओर से 14 लोग घायल हो गये. एक पक्ष से टेकन महतो, रंजीत वर्मा, छोटन वर्मा, तोतो महतो, प्रमोद वर्मा, दिनेश वर्मा का इलाज बिरनी सामुदायिक अस्पताल में किया गया.इनमें से चार गंभीर रूप से जख्मी टेकन महतो, रंजीत वर्मा, प्रदीप वर्मा व छोटन वर्मा को रांची रेफर कर दिया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से घायल द्वारिका महतो, चेतनी देवी, मोती महतो, देवेंद्र वर्मा, होरिल महतो, जगदीश महतो, महेश वर्मा व यमुना वर्मा का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है.
बिरनी अस्पताल में इलाजरत टेकन महतो, रंजीत वर्मा व छोटन वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे वे लोग हल लेकर खेत पर गये थे. इसी बीच उनके गोतिया फूलचंद महतो, होरिल महतो, द्वारिका महतो, जगदीश महतो, महेश वर्मा व देवेंद्र वर्मा आदि अचानक वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे. वहीं सदर अस्पताल में इलाजरत घायल जगदीश महतो ने बताया कि वे सभी बिरनी थाना क्षेत्र के गुरहा के रहनेवाले हैं और उनकी जमीन जोगियाढाब में है. बताया कि उक्त जमीन पर तोतो वर्मा, प्रदीप वर्मा, छोटन महतो उर्फ गणेश, दिनेश, राजू वर्मा समेत एक दर्जन से अधिक लोग जबरन काम करवा रहे थे. जब इसका विरोध किया और काम बंद करने की बात कही तो आरोपित लोगों ने लाठी, डंडा, तलवार व अन्य हथियारों के साथ मारपीट शुरू कर दी. जगदीश महतो ने बताया कि इसके पूर्व भी इन लोगों द्वारा मारपीट की जा चुकी है.
क्या कहते हैं थानेदार : बिरनी के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर एक पक्ष के लोगों का इलाज बिरनी अस्पताल में कराया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि दूसरे पक्ष से भी घायल होने की जानकारी मिली है, लेकिन संबंधित लोग थाना नहीं पहुंचे हैं. दोनों तरफ से आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले का अनुसंधान करेगी. जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










