जैन बंधुओं के ठिकानों पर आयकर छापा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 May 2018 5:33 AM
विज्ञापन

धनबाद : आयकर विभाग ने कोयला एवं लोहा कारोबारी जयपाल जैन एवं संजय जैन के तीन ठिकानों पर गुरुवार को यहां एक साथ छापामारी की. यह छापामारी फरीदाबाद (हरियाणा) की टीम कर रही है. पूरे देश में कुल 26 ठिकानों पर छापामारी हो रही है. धनबाद में शुक्रवार को आयकर टीम ने एक साथ जयपाल […]
विज्ञापन
धनबाद : आयकर विभाग ने कोयला एवं लोहा कारोबारी जयपाल जैन एवं संजय जैन के तीन ठिकानों पर गुरुवार को यहां एक साथ छापामारी की. यह छापामारी फरीदाबाद (हरियाणा) की टीम कर रही है.
पूरे देश में कुल 26 ठिकानों पर छापामारी हो रही है. धनबाद में शुक्रवार को आयकर टीम ने एक साथ जयपाल जैन एवं उनके पुत्र संजय जैन के बीएम अग्रवाल कॉलोनी धनसार स्थित आवास के अलावा श्रीराम हार्डकोक एवं ज्योति हार्डकोक गोविंदपुर में छापामरी शुरू की. छापामारी में धनबाद के आयकर अधिकारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है.
स्टॉक से दो हजार टन कोयला ज्यादा मिला
सूत्रों के अनुसार जयपाल एवं संजय जैन का धनबाद से ज्यादा बड़ा व्यवसाय हरियाणा दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश में है. लोहा के कारोबार में भारी निवेश किये हैं. यहां पर कोयला के व्यवसाय में भी अच्छा निवेश किया है. आयकर टीम को कोयला से निवेश संबंधी कुछ कागजात मिले हैं.
आयकर विभाग की मानें तो नवंबर एवं जनवरी में यहां के कोयला कारोबारियों के यहां हुई छापामारी में बरामद कागजात के आधार पर ही आज छापामारी हुई. ज्योति हार्ड कोक में संजय जैन का पार्टनर गोपाल अग्रवाल हैं जिनके यहां नवंबर में छापामारी हुई थी. देर रात गोविंदपुर में सर्च का काम पूरा हो गया था. वह स्टॉक से दो हजार टन कोयला ज्यादा मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










