गिरिडीह नगर निगम : भाजपा का दोनों सीट पर कब्जा

Updated at :21 Apr 2018 8:16 AM
विज्ञापन
गिरिडीह नगर निगम : भाजपा का दोनों सीट पर कब्जा

गिरिडीह नगर निगम चुनाव में भाजपा ने मेयर व डिप्टी मेयर दोनों सीट पर जीत दर्ज की है. गिरिडीह को इस वर्ष नगर पर्षद से नगर निगम बनाया गया था. नगर निगम बनने के बाद हुए पहले चुनाव में दोनों पद पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे. भाजपा के सुनील पासवान मेयर व प्रकाश राम […]

विज्ञापन
गिरिडीह नगर निगम चुनाव में भाजपा ने मेयर व डिप्टी मेयर दोनों सीट पर जीत दर्ज की है. गिरिडीह को इस वर्ष नगर पर्षद से नगर निगम बनाया गया था. नगर निगम बनने के बाद हुए पहले चुनाव में दोनों पद पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे.
भाजपा के सुनील पासवान मेयर व प्रकाश राम डिप्टी मेयर चुने गये. सुनील पासवान को 30591 मत व डिप्टी मेयर के प्रत्याशी प्रकाश राम को 27332 मत मिले. नगर पर्षद से नगर निगम में बदलने के बाद पहली बार हुए चुनाव से शहर के लोगों को अब एक बार फिर काफी उम्मीदें बंध गयी है.
गिरिडीह नगरपालिका से जब 2008 में नगर पर्षद बना था. नगर निगम बनने के बाद दलीय आधार पर हुए चुनाव में सुनील पासवान गिरिडीह नगर निगम के पहले मेयर बने. नगर निगम बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को विकास की आस जगी है. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि नये नगर निगम से शहर की तसवीर बदल सकती है. गिरिडीह में वर्तमान में भाजपा के रवींद्र पांडेय सांसद हैं. नगर निगम का चुनाव हो चुका है तो ऐसे में एक बार फिर विकास को लेकर लोगों की आस जाग गयी है़ पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में लगभग दो अरब रुपये इस शहर के विकास कार्यों पर खर्च किये गये. कुछ योजनाएं तो धरातल पर उतरी, परंतु जनसमस्याएं जस की तस बनी हुई है. गिरिडीह में पानी, बिजली, चिकित्सा, ट्रैफिक की जहां विकट समस्या बनी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola