कुआं में मिला महिला का शव, हत्या की प्राथमिकी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Apr 2018 6:56 AM
विज्ञापन

बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र स्थित केशोडीह पंचायत के जमुनियांटांड़ में विवाहता ललीता देवी (30, पति संदीप वर्मा) का शव रविवार रात करीब 10 बजे गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर बराकर नदी के किनारे झरना के पास खेत में बने कुआं में मिला. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एसआइ सुरेंद्र सिंह पुलिस बल […]
विज्ञापन
बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र स्थित केशोडीह पंचायत के जमुनियांटांड़ में विवाहता ललीता देवी (30, पति संदीप वर्मा) का शव रविवार रात करीब 10 बजे गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर बराकर नदी के किनारे झरना के पास खेत में बने कुआं में मिला. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एसआइ सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को ग्रामीणों के सहयोग से कुंआ से निकालकर थाना लाया गया.
सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले फरार हैं. मृतका को दो पुत्री सोनम कुमारी (10) व कृति कुमारी (4) है. उसका पति कोलकाता में काम करता है. मृतका अपनी दो बच्चियों, सास-ससुर व तीन जेठानी के साथ घर पर रहती थी.
क्या कहती हैं मृतका की मां :
गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की लेदा पंचायत के गादी निवासी मृतका की मां सावित्री देवी ने कहा कि बीते रविवार शाम लगभग सात बजे पुत्री की ससुराल से सूचना मिली कि उनकी बेटी कुएं में डूब गयी है. उसे निकाला गया है. सूचना के आधार पर वह जमुनियाटांड़ बेटी की ससुराल पहुंची तो देखा कि कुआं के पास पुत्री का शव खाट पर पड़ा है. बताया कि उनकी बेटी की दो बेटियों, जिसे लेकर बराबर दामाद समेत सास-ससुर और जेठानी प्रताड़ित करते थे. इन लोगों ने उसकी हत्या कर शव कुएं में डाल दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










