दीवार से टकरायी बाइक तीन घायल, दो गंभीर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Apr 2018 6:54 AM
विज्ञापन

सियाटांड़. छोटकी खरगडीहा-मिर्जागंज मुख्य मार्ग पर सोमवार को गादीखुर्द गांव के पास एक बाइक दीवार में टकरा जाने से उसपर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल तीनों युवक गादीखुर्द के निवासी हैं. घायलों में संकेश कुमार वर्मा (21), कैलाश कुमार वर्मा (19) तथा विकास कुमार वर्मा (21) शामिल हैं. तीनों युवक […]
विज्ञापन
सियाटांड़. छोटकी खरगडीहा-मिर्जागंज मुख्य मार्ग पर सोमवार को गादीखुर्द गांव के पास एक बाइक दीवार में टकरा जाने से उसपर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल तीनों युवक गादीखुर्द के निवासी हैं. घायलों में संकेश कुमार वर्मा (21), कैलाश कुमार वर्मा (19) तथा विकास कुमार वर्मा (21) शामिल हैं.
तीनों युवक एक ही बाइक से गादीखुर्द गांव से नवडीहा की ओर जा रहे थे. तभी नवडीहा चौक से पहले तीखे मोड़ पर उनकी बाइक असंतुलित होकर सामने के मकान की दीवार से जा टकरायी, इसमें तीनों युवक घायल हो गए. संकेश कुमार वर्मा व कैलाश कुमार वर्मा के सिर में गंभीर चोटे आई हैं. इन दोनों की गंभीर अवस्था को देखते हुए गिरिडीह के चिकित्सकों ने उन्हें रांची रेफर कर दिया है. वहीं विकास का इलाज गिरिडीह के एक नर्सिंग होम में किया जा रहा है.
19 अप्रैल को होनी है विकास की शादी :
ग्रामीणों ने बताया कि घायल विकास की शादी 19 अप्रैल को होनी है. इसके पूर्व वह दुर्घटना में जख्मी हो गया. वहीं संकेश व कैलाश की शादी अगले वर्ष हुई थी. नवडीहा पंचायत के पसंस प्रतिनिधि सुधीर कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल युवकों के बेहतर इलाज के लिए रांची ले गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










