गिरिडीह : गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने गुरुवार को श्री श्याम भवन में प्रत्याशियों के साथ सीधा संवाद का आयोजन किया. इसमें रोटरी क्लब, लायंस क्लब, मारवाड़ी युवा मंच, रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटरी कपल, गिर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Apr 2018 7:07 AM
विज्ञापन

गिरिडीह : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि उपवास के नाम पर भाजपा के सांसद नौटंकी कर रहे हैं. प्रधानमंत्री का काम संसद को चलाना है, लेकिन देश की जनता को बरगलाने के लिए भाजपा सांसद उपवास कर रहे हैं.वह गुरुवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बात कर रहे थे. कहा […]
विज्ञापन
गिरिडीह : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि उपवास के नाम पर भाजपा के सांसद नौटंकी कर रहे हैं. प्रधानमंत्री का काम संसद को चलाना है, लेकिन देश की जनता को बरगलाने के लिए भाजपा सांसद उपवास कर रहे हैं.वह गुरुवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बात कर रहे थे. कहा कि उन्नाव व खटवा में दुष्कर्म की घटनाएं शर्मनाक हैं. भाजपा विद्वेष की राजनीति कर रही है.
किस उद्योगपति ने किस दल को कितना चंदा दिया, इसकी जानकारी हासिल कर संबंधित उद्योगपति के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है. विधि-व्यवस्था लचर है. युवकों को नौकरी नहीं मिल रही है. उद्योग ठप हो गये हैं. महिलाएं असुरक्षित हैं. इन तमाम ज्वलंत मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं. भाजपा शासनकाल में 17 सौ बार चीन की सेना ने भारत की सीमा में घुसपैठ की है.
\
पाकिस्तान की वजह से सेना के जवान शहीद हो रहे हैं. डॉ कुमार ने रघुवर सरकार पर भी जमकर हमला बोला. कहा कि झारखंड में बिजली, पानी स्वास्थ्य व शिक्षा की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है. होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी बड़ी समस्या है. सरकार लगातार टैक्स बढ़ा रही है, लेकिन जनसुविधा नदारद है. कहा कि निकाय चुनाव में ग्रीन गिरिडीह क्लीन गिरिडीह, महिला कॉलेज का निर्माण, बस स्टैंड का निर्माण करना आदि मुद्दा है. राज्य सरकार एनजीओ को बेलगाम तरीके से पैसा दे रही है. इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है. कांग्रेस विकास कार्यों में पारदर्शिता लायेगी.
निकाय चुनाव को लेकर पूछे जाने पर कहा कि गिरिडीह को भाजपा मुक्त बनाना है. जहां तक झामुमो द्वारा मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी के मामले में उठाये जा रहे सवाल की बात है तो स्थानीय स्तर पर इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं. डिप्टी मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी मो. इश्तियाक पर दर्ज मुकदमों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अगर किसी पर कोई आरोप सिद्ध होता है तो केंद्र व प्रदेश में उन्हें कहीं कोई जगह नहीं मिलती है. मौके पर पूर्व सांसद डाॅ सरफराज अहमद, पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, मेयर पद के प्रत्याशी समीर राज चौधरी, नगर निगम चुनाव जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार सिन्हा, एनपी सिंह बुल्लू, मंजु कुमारी, सतीश केडिया, सब्बन खान, उपेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










