ग्राम विकास समिति के खिलाफ मुखिया गोलबंद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Apr 2018 7:01 AM
विज्ञापन

आदिवासी व ग्राम विकास समिति के गठन को लेकर मुखिया संघ में आक्रोश है. गुरुवार को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना देकर मुखिआयों ने विरोध जताया और राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा. राजधनवार : आदिवासी व ग्राम विकास समिति के गठन के विरोध में मुखिया संघ धनवार ने गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष मंजूर […]
विज्ञापन
आदिवासी व ग्राम विकास समिति के गठन को लेकर मुखिया संघ में आक्रोश है. गुरुवार को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना देकर मुखिआयों ने विरोध जताया और राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा.
राजधनवार : आदिवासी व ग्राम विकास समिति के गठन के विरोध में मुखिया संघ धनवार ने गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम की अध्यक्षता में धनवार प्रखंड परिसर में धरना दिया. वक्ताओं ने कहा कि महज एक हजार के मासिक पगार में मुखिया से कई जिम्मेदारीपूर्ण कार्य कराये जाते हैं. उनके साथ बदसलूकी भी की जाती है. पंचायती राज के मूल अधिकारों से उन्हें अनभिज्ञ रखा गया है और प्रशिक्षण में भी सिर्फ कर्तव्य बोध ही कराया जाता है.
आज सभी मुखिया बंधुआ मजदूर बनकर रह गये हैं. आदिवासी और ग्राम विकास समिति का गठन कर मुखियाओं का हक छीनने का काम किया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जायेगा. धरना के बाद अपनी मांगों के बाबत महामहिम राज्यपाल के नाम बीडीओ प्यारेलाल को ज्ञापन सौंपा गया. कार्यक्रम का संचालन विदेशी पासवान ने किया. मौके पर मुखिया शंकर पासवान, दयाशंकर सिंह, गौरव नारायण देव, संजय साव, रोबिन कुमार, विजय अग्रवाल, टूना तुरी, अभिमन्यु पासवान, अजबुल अंसारी, अजय मिस्त्री, रामलखन यादव, कपिंद्र यादव, प्रवीण निशा, बैजयंती देवी, प्रतिनिधि उदय सिंह, रामदेव यादव, लव कुमार, संतोष साव, पंकज सिंह, मिथलेश रजक, सुनील मोदी, नरेश रजक आदि मौजूद थे.
देवरी. मुखिया संघ देवरी इकाई ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र नारायण देव व संचालन मुखिया प्रतिनिधि संदीप राणा ने किया. इस दौरान मांगों को लेकर देवरी के बीडीओ को राज्यपाल के नाम स्मार पत्र भी सौंपा गया. मौके पर मुखिया संघ के सचिव रामचंद्र वर्मा, मुखिया दीपक कुमार तिवारी, रामसागर राय, राजेंद्र यादव, विनय कुमार, लीलावती देवी, सविया देवी, समसुनिया खातून, उषा कुमारी, दुलारी देवी, मंझली हेंब्रम, अनिता देवी, बैजयंती देवी, मुखिया प्रतिनिधि कुर्बान अंसारी, विनोद पासवान, अशोक यादव, तालो मरांडी आदि मौजूद थे.
पीरटांड़/बिरनी. पीरटांड़ व बिरनी प्रखंड मुख्यालय परिसर में भी गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखियाओं ने धरना दिया. समर्थन में प्रखंड प्रमुख सिकंदर हेंब्रम व कई पंसस भी धरनास्थल पहुंचे. मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष गिरिजाशंकर महतो, इमामुल अली, हेमलता देवी, सुभाष कुमार, निर्मल कुमार, कांति देवी, सुनीता बास्के, उपासी किस्कू, भवानी देवी, कल्पना देवी, विमला देवी, मुखिया देवनाथ राणा, टुपलाल प्रसाद वर्मा, रामविलास पासवान, प्रेमचंद वर्मा, इंदु देवी आदि मौजूद थे.
निमियाघाट . प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड के मुखिया संघ ने धरना दिया. मौके पर प्रमुख यशोदा देवी, आजसू केंद्रीय महासचिव दामोदर महतो, मुखिया संघ के अध्यक्ष फलजीत महतो, अजीत कुमार, सुबोध मिश्रा, दशरथ महतो, अनिल रजक, रामप्रसाद महतो, वीणा देवी, कौशल्या देवी, खुशबू देवी, पार्वती देवी, मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन साहू, दौलत राम, सलीम अंसारी आदि मौजूद थे.
तिसरी . मुखिया संघ के सदस्यों नेप्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना के बाद बीडीओ सुनील प्रकाश को ज्ञापन सौंपा. मौके पर तिसरी मुखिया सुलेखा खातून, चंदौरी मुखिया गोपी रविदास, राजेंद्र प्रसाद साहू, बालेश्वर राय, मुनिका मरांडी, सुमा देवी, मंजू देवी, मीना देवी, चिंता देवी, पंसस बीना देवी, जिप सदस्य प्रमिला देवी आदि मौजूद थीं.
बीडीओ को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र
जमुआ/गांडेय. मुखिया संघ ने जमुआ प्रखंड मुख्यालय में धरना देकर 11 सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा . महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित धरना के दौरान ग्रामीण विकास समिति के गठन को वापस लेने की मांग की गयी. मौके पर मुखिया रमेश कुमार कुशवाहा, प्रयाग यादव, तूफानी सिंह, बृजनंदन तिवारी, मो. जलाल अंसारी, जागो देवी, शांति कुमारी वर्मा, केशरी देवी, सुनीता वर्मा, नकुल पासवान, सीता राम वर्मा, महेंद्र कुमार, मो. इस्लाम आदि मौजूद थे. इधर, ग्राम विकास समिति के गठन के खिलाफ गुरुवार को गांडेय प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. मुखिया संघ के एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन को गांडेय प्रमुख एवं उप प्रमुख ने भी समर्थन किया तथा सरकार के ग्राम विकास समिति के गठन पर सवाल खड़े किये.
गांडेय. मुखिया संघ ने गांडेय प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना देकर राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष अरुण हाजरा, उप प्रमुख मो अकबर अंसारी, मुखिया हरि मंडल, जुनाब मिया, विकास राम, गुंजरी देवी, यशोदा देवी, सुनीता मरांडी, पवन कुमार राय, रुखसाना खातुन, सादमुनी हांसदा, शाहजहां बेगम, अब्दुल रशीद, मसरुद्दीन अंसारी, सावित्री देवी, पुरनी देवी, नीतु देवी, रुबी देवी, मालती मरांडी समेत अन्य थे.
ग्राम सभा की भूमिका कम करने के विरोध में धरना
बगोदर. मुखिया संघ ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया. त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को ध्वस्त करने, ग्राम सभा की भूमिका को कम करने, ग्राम पंचायतों के अधिकारों का हनन करने व ग्राम विकास समिति तथा आदिवासी विकास समिति गठन के विरोध में धरना दिया गया़ मौके पर मुखिया संघ के महेश महतो, मुखिया डा़ॅ शशिभूषण यादव, अडवारा मुखिया लालजीत मरांडी, संतोष रजक, हिना परवीन, सदाकत अंसारी, कंचन देवी, दिनेश दास, मुनैजा खातून आदि मौजूद थे.
सरकार की नीतियों का विरोध
बेंगाबाद. बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को मुखिया संघ की धरना की अध्यक्षता मुखिया रीता गुप्ता ने की. वक्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों कीआलोचना की. मुखियाआें को सरकार पूरी शक्ति नहीं दे रही है ऊपर से ग्राम स्तर पर समिति का गठन कर उसे पंगु बनाने पर तुली है. मुखिया संघ ने ग्राम विकास समिति के गठन के आदेश को वापस लेने की मांग सरकार से की. धरना कार्यक्रम के बाद मुखिया संघ ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को मांग पत्र भी सौंपा. कार्यक्रम का संचालन हरिला पंचायत के चैंपियन मुखिया मुन्ना प्रसाद सिंह ने किया.
मौके पर मुखिया सजला देवी, चंद्रावती देवी, मैरी सोरेन, बसंती देवी, सुमित्रा देवी, रीना देवी, रानी मरांडी, गुलबी देवी, मीना देवी, मो. शमीम, सुरेंद्र सोरेन, गौरी शंकर साह, महेंद्र हांसदा, रवि यादव, लालबिहारी महतो, हरिहर यादव, राजकुमार साव, सोमर दास, राजकुमार पांसी, मुंशी दास, अजय गुप्ता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










