गिरिडीह में युवक का अपहरण, भेलवाघाटी थाना क्षेत्र की घटना

गिरिडीह : भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के भंडारी से एक युवक का अपहरण कर लिया गया है. गुरुवार शाम सात बजे युवक को उसके घर से उठाया गया. बताया जाता है कि भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के विकास यादव का अपहरण उसवक्त कर लिया गया, जब वह अपने घरकी छत पर मोबाइल पर किसी […]
गिरिडीह : भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के भंडारी से एक युवक का अपहरण कर लिया गया है. गुरुवार शाम सात बजे युवक को उसके घर से उठाया गया. बताया जाता है कि भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के विकास यादव का अपहरण उसवक्त कर लिया गया, जब वह अपने घरकी छत पर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था. युवक के अपहरण की सूचना देर रात देवरी पुलिस को दीगयी. पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
बोकारो : पेलोडर की चपेट में आयी महिला का दोनों पैर कटा
भेलवाघाटी के थाना प्रभारी बैजू बड़ाइक का कहना है कि युवक के अपहरण की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि युवक को नक्सलियों द्वारा उठाया गया है या अपराधियों द्वारा, फिलहाल यह स्पष्टनहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




