धार्मिक स्थल को पहुंचायी क्षति, पहुंची पुलिस
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Oct 2017 11:05 AM
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना इलाके के बोड़ो के ढाकोटांड़ का मामला गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के बोड़ो के ढाकोटांड़ में मंगलवार को एक धर्मिक स्थल को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे कुछ देर के लिये दो पक्षों में तनाव हो गया. खबर मिलते ही डीसी उमाशंकर सिंह व एसपी अखिलेश बी वारियर ने पुलिस […]
विज्ञापन
मुफस्सिल थाना इलाके के बोड़ो के ढाकोटांड़ का मामला
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के बोड़ो के ढाकोटांड़ में मंगलवार को एक धर्मिक स्थल को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे कुछ देर के लिये दो पक्षों में तनाव हो गया. खबर मिलते ही डीसी उमाशंकर सिंह व एसपी अखिलेश बी वारियर ने पुलिस पदाधिकारियों को मौके पर भेजा. निर्देश पर डीएसपी पीके मिश्रा, मुफस्सिल थाना प्रभारी आरएन चौधरी, नगर थाना प्रभारी विनय कुमार राम पहुंचे. इस दौरान उपस्थित लोग काफी आक्रोश में थे और दोषी पर कार्रवाई की मांग की.
हालांकि कुछ लोगों ने इसे जमीनी विवाद भी बताया. ग्रामीणों की मांग पर डीएसपी श्री मिश्रा ने कहा कि धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. लोगों ने जमीन की मापी करने की भी मांग की. वहीं मौके पर माले नेता राजेश सिन्हा भी पहुंचे और ग्रामीणों तथा मुखिया नूर आलम से बात की. दोनों पक्षों को समझाया गया. इसके बाद मामला शांत हुआ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










