ePaper

गिरिडीह से अपहृत डॉक्टर डॉ मानस भोजपुर के कोइलवर से सवा महीने बाद बरामद

Updated at : 03 Oct 2017 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह से अपहृत डॉक्टर डॉ मानस भोजपुर के कोइलवर से सवा महीने बाद बरामद

आरा / पटना : गिरिडीह से अपहृत डॉ मानस रंजन दास की बरामदगी भोजपुर जिले के कोइलवर इलाके से कर ली गयी है. मवेशी डॉक्टर व मुर्गी दाना व्यवसायी डॉ मानस रंजन दास का करीब डेढ़ माह पूर्व गिरिडीह से अपहरण कर लिया गया था. बिहार के हाजीपुर से भुवनेश्वर जाने के दौरान अपराधियों ने […]

विज्ञापन

आरा / पटना : गिरिडीह से अपहृत डॉ मानस रंजन दास की बरामदगी भोजपुर जिले के कोइलवर इलाके से कर ली गयी है. मवेशी डॉक्टर व मुर्गी दाना व्यवसायी डॉ मानस रंजन दास का करीब डेढ़ माह पूर्व गिरिडीह से अपहरण कर लिया गया था. बिहार के हाजीपुर से भुवनेश्वर जाने के दौरान अपराधियों ने उन्हें अपना शिकार बनाते हुए गिरिडीह जिले के डुमरी जीटी रोड से डॉ मानस का अपहरण बीते 23 अगस्त को कर लिया गया था. अपहरण के बाद आशंका जतायी जा रही थी कि अपहर्ता उन्हें बिहार ले गये हैं. जांच के क्रम में गिरिडीह पुलिस को भोजपुर जिले के कोइलवर क्षेत्र में डॉक्टर को रखे जाने की सूचना मिलने पर भोजपुर पुलिस के सहयोग से स्पेशल टीम ने गोपनीय ढंग से छापेमारी कर डॉ मानस को सकुशल बरामद कर लिया. गिरिडीह पुलिस की टीम डॉक्टर की बरामदगी के बाद सीधे यहां से लेकर निकल गयी. हालांकि, मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की जा रही है. गिरिडीह एसपी व भोजपुर एसपी ने डॉक्टर सह मुर्गी दाना व्यवसायी के बरामदगी की पुष्टि की है.

मुर्गी दाना के बड़े व्यवसायी हैं डॉ मानस, कई राज्यों में फैला है कारोबार

मिली जानकारी के अनुसार डॉ मानस रंजन दास मुर्गी दाना के एक बड़े व्यवसायी हैं. ओड़िशा, बंगाल, झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश में उनका कारोबार फैला है. बिहार के हाजीपुर में उनका मुर्गी दाने का प्रोसेसिंग प्लांट है. 23 अगस्त को वह अपने हाजीपुर प्लांट से ऑडी कार से कोलकाता होते हुए अपने आवास भुवनेश्वर के लिए निकले थे. इसी बीच अपहर्ताओं ने उन्हें अगवा कर लिया था. अपहर्ताओं द्वारा डॉ मानस रंजन के परिवार से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने की चर्चा है.

तीन राज्यों में डॉक्टर को तलाश रही थी पुलिस

डॉ मानस रंजन के अपहरण के बाद से ही झारखंड पुलिस मुख्यालय की नजर बिहार पर थी. झारखंड पुलिस बिहार, ओड़िशा व पश्चिम बंगाल की पुलिस के संपर्क में थी. इसके साथ ही सीआइडी की टीम को भी लगाया गया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर झारखंड पुलिस को मवेशी डॉक्टर को बिहार में रखे जाने की ज्यादा आशंका थी.

क्या कहते हैं एसपी

भोजपुर के आरक्षी अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि गिरिडीह पुलिस द्वारा कोइलवर इलाके से मवेशी डॉक्टर व पशु दाना व्यवसायी की बरामदगी कर ली गयी है. गिरिडीह पुलिस डॉक्टर को लेकर यहां से चली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola