गरीब कल्याण मेला की तैयारी में जुटा प्रशासन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Sep 2017 10:10 AM
विज्ञापन

राज्य सरकार के 1000 दिन पूरा होने और उसकी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है. गिरिडीह के मधुबन अरबन हाट में लगनेवाले मेले की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है. गिरिडीह. राज्य सरकार […]
विज्ञापन
राज्य सरकार के 1000 दिन पूरा होने और उसकी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है. गिरिडीह के मधुबन अरबन हाट में लगनेवाले मेले की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है.
गिरिडीह. राज्य सरकार के 1000 दिन पूरे होने पर 18 सितंबर को जिला स्तर से होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने मंगलवार को बैठक की. इस अवसर पर 18 सितंबर को मधुबन के अरबन हाट में गरीब कल्याण मेला लगाया जायेगा. गरीब कल्याण मेला में सरकार की योजनाओं तथा राज्य सरकार की ओर से 1000 दिन पूरा करने पर उसकी उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी जायेगी.
इस गरीब कल्याण मेला में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास तथा परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जायगा. उपायुक्त श्री सिंह ने बैठक में विभागवार पदाधिकारियों से उद्घाटन या शिलान्यास किये जाने योग्य योजनाओं तथा क्या परसंपत्ति वितरण किया जा सकता है,इसकी जानकारी ली. जिला अपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 500 लाभुकों को उज्जवला येाजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जायेगा.
छह स्वयं सहायता समूह को पीडीएस का लाइसेंस भी दिया जायेगा. इसके अलावा 1000 मीट्रिक टन के तीन गोदामों का उद्घाटन और 1500 मीट्रिक टन के एक गोदाम का शिलान्यास किया जायेगा. कृषि विभाग की ओर से पांच पंपसेट, पांच स्प्रेयर, पांच पैडी प्रेशर और पांच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जायेगा. गव्य विकास विभाग की ओर से 10 दुधारू गाय वितरण किया जायेगा. सहकारिता विभाग की ओर से से 50 कृषकों को फसल बीमा के तहत क्षतिपूर्ति राशि का वितरण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










