गिरिडीह स्टेशन का होगा कायाकल्प

Updated at :10 Sep 2017 10:05 AM
विज्ञापन
गिरिडीह स्टेशन का होगा कायाकल्प

दौरा. आसनसोल डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, कहा गिरिडीह स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने को लेकर रेल मंत्रालय द्वारा पहल शुरू कर दी गयी है. इसी को लेकर शुक्रवार को आसनसोल के डीआरएम ने गिरिडीह स्टेशन का दौरा किया और ट्रैकों की स्थिति की जानकारी ली. गिरिडीह : आसनसोल रेल डिविजन के डीआरएम […]

विज्ञापन
दौरा. आसनसोल डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, कहा
गिरिडीह स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने को लेकर रेल मंत्रालय द्वारा पहल शुरू कर दी गयी है. इसी को लेकर शुक्रवार को आसनसोल के डीआरएम ने गिरिडीह स्टेशन का दौरा किया और ट्रैकों की स्थिति की जानकारी ली.
गिरिडीह : आसनसोल रेल डिविजन के डीआरएम पीके मिश्रा ने बताया कि गिरिडीह स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाया जायेगा. इसको लेकर रेल मंत्रालय द्वारा पहल तेज कर दी गयी है.
आदर्श स्टेशन में जितनी भी सुविधा यात्रियों को मिलती है, वह यहां भी उपलब्ध रहेगी. यह बातें उन्होंने शनिवार को गिरिडीह रेलवे स्टेशन के दौरा के दौरान कही. आसनसोल रेल डिविजन के डीआरएम पीके मिश्रा शनिवार की दोपहर गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूआइ के तकनीकी कर्मी के साथ बैठक भी की. बैठक में ट्रैकों की स्थिति की जानकारी ली. बैठक के बाद डीआरएम ने ट्रैक का निरीक्षण भी किया.
डीआरएम ने रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दिसंबर तक तमाम ट्रैक को बदलकर वन ट्रैक लगाएं. रेलवे स्टेशन से लेकर सीपी साइडिंग (सीसीएल कोलियरी) तक की ट्रैक को भी दुरुस्त करने का निर्देश डीआरएम ने दिया.
गिरिडीह-मधुपुर ट्रैक बना पूर्वी भारत का पहला ग्रीन कोरिडोर ट्रैक
निरीक्षण व बैठक के बाद डीआरएम श्री मिश्रा ने बताया कि गिरिडीह-मधुपुर रेल ट्रैक पूर्वी भारत का पहला ग्रीन कोरिडोर ट्रैक बन गया है.
इस रेलखंड की पटरी से गंदगी पूरी तरह मुक्त हो गयी है. उन्होंने बताया कि रामेश्वरम-माना मदुराई (तमिलनाडू) के बाद जम्मूतवी से कटरा रेल ट्रैक को ग्रीन कोरिडोर घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि ग्रीन कोरिडोर में ट्रैनें बायो टॉयलेट से लैस चलेगी. मधुपुर-गिरिडीह रेल ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनें बायो टॉयलेट से लैस हो गयी है. मौके पर डीओएम अविनाश कुमार मिश्रा समेत कई पदाधिकारी भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola