विधायक ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

Updated at :10 Sep 2017 10:05 AM
विज्ञापन
विधायक ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

मामला दवा दुकानदार द्वारा महिला से मारपीट का सरिया : महिला से दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोपी दवा दुकान संचालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर विधायक नागेंद्र महतो ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जतायी है. श्री महतो ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है़ विधायक प्रतिनिधि बबलू […]

विज्ञापन
मामला दवा दुकानदार द्वारा महिला से मारपीट का
सरिया : महिला से दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोपी दवा दुकान संचालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर विधायक नागेंद्र महतो ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जतायी है. श्री महतो ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है़ विधायक प्रतिनिधि बबलू मंडल ने कहा कि विधायक के अल्टीमेटम पर गिरफ्तारी नहीं होती है तो भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को सरिया पुलिस के खिलाफ लाठी मार्च करेंगे. पुलिस के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जायेगा.
कहा कि महिला से मारपीट व दुर्व्यवहार के दस दिनों के बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ा जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है. बता दें कि पौडोयटांड़ गांव की रेखा देवी डागा मेडिकल के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. राज्य महिला आयोग को भी आवेदन दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आजसू ने शुक्रवार को प्रतिवाद मार्च किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola