शराब भट्ठियां तोड़ीं, तीन गिरफ्तार

Updated at :10 Sep 2017 10:04 AM
विज्ञापन
शराब भट्ठियां तोड़ीं, तीन गिरफ्तार

देवरी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान देवरी. अवैध शराब के खिलाफ देवरी पुलिस का छापामारी अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा. शनिवार की सुबह देवरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के चतरो के तुरियाटोला में छापामारी की. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सुनीत कुमार कर रहे थे. इस दौरान महुआ शराब व उपकरण […]

विज्ञापन
देवरी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान
देवरी. अवैध शराब के खिलाफ देवरी पुलिस का छापामारी अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा. शनिवार की सुबह देवरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के चतरो के तुरियाटोला में छापामारी की. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सुनीत कुमार कर रहे थे. इस दौरान महुआ शराब व उपकरण व बर्तन को जब्त कर शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया. इसके बाद कोसोगोंदोदिघी गांव में छापामारी अभियान चलाया गया.
अभियान के दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया और महुआ शराब व उपकरण को ध्वस्त कर दिया गया. देवरी थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि अवैध शराब के मामले में चतरो तुरिया टोला निवासी मकुन तुरी उर्फ मुकुंद तुरी, मुड़ल तुरी, कारु तुरी, राजू तुरी, भातु तुरी व कैलाश राम, कोसोगोंदोदिघी निवासी सुखदेव रवानी के खिलाफ कांड संख्या 168/17 के तहत मुकदमा दर्ज कर मुड़ल तुरी, सुखदेव रवानी, कैलाश राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola