साइबर अपराधियों ने डीएसपी के बैंक खाते से उड़ा लिये 2.90 लाख रुपये
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Aug 2017 8:00 AM
विज्ञापन

साहेबगंज में जैप-9 पर पदस्थापित हैं भुक्तभोगी डीएसपी रफाइल मिंज गिरिडीह : साइबर अपराधियों ने इस बार डीएसपी को ही अपना निशाना बना लिया. अपराधियों ने एटीएम बदल कर डीएसपी के खाते से 2.90 लाख रुपये उड़ा लिये. साइबर अपराधियों के शिकार होनेवाले डीएसपी रफाइल मिंज साहेबगंज में जैप-9 में पदस्थापित हैं. मामले को लेकर […]
विज्ञापन
साहेबगंज में जैप-9 पर पदस्थापित हैं भुक्तभोगी डीएसपी रफाइल मिंज
गिरिडीह : साइबर अपराधियों ने इस बार डीएसपी को ही अपना निशाना बना लिया. अपराधियों ने एटीएम बदल कर डीएसपी के खाते से 2.90 लाख रुपये उड़ा लिये.
साइबर अपराधियों के शिकार होनेवाले डीएसपी रफाइल मिंज साहेबगंज में जैप-9 में पदस्थापित हैं. मामले को लेकर डीएसपी के लिखित शिकायत पर नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने नगर थाना के अवर निरीक्षक फैज रब्बानी को मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपी है. एफआइआर ने डीएसपी रफाइल मिंज ने कहा कि तीन अगस्त की सुबह 8.45 बजे बड़ा चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसा निकालने घुसा.
काफी प्रयास के बाद भी जब पैसा नहीं निकला, तो एक अजनबी ने मदद की और मेरा एटीएम कार्ड लेकर मशीन में डाल 10 हजार रुपये निकाल मुझे पैसे व एटीएम कार्ड भी दिया. कुछ घंटे बाद उनके मोबाइल में पुन: बैंक के एटीएम से 2.50 लाख खाता नंबर 0032101433013 में ट्रांसफर होने और 40 हजार की निकासी का मैसेज आया. मैसेज आने के बाद पता चला कि उनका एटीएम बदल लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










