साहेबगंज डीएसपी के खाते से 2.90 लाख की अवैध निकासी

गिरिडीह : साइबर अपराधियों ने इस बार एक पुलिस अधिकारी को ही अपना निशाना बनाया है. अपराधियों ने एटीएम बदल कर अधिकारी के खाते से 2 लाख 90 हजार रुपये उड़ा लिये. साइबर अपराधियों के शिकार होने वाले डीएसपी रफाइल मिंज है. वर्तमान में वे साहेबगंज में जैप 9 में पदस्थापित हैं. मामले को लेकर […]
गिरिडीह : साइबर अपराधियों ने इस बार एक पुलिस अधिकारी को ही अपना निशाना बनाया है. अपराधियों ने एटीएम बदल कर अधिकारी के खाते से 2 लाख 90 हजार रुपये उड़ा लिये. साइबर अपराधियों के शिकार होने वाले डीएसपी रफाइल मिंज है. वर्तमान में वे साहेबगंज में जैप 9 में पदस्थापित हैं. मामले को लेकर डीएसपी के लिखित शिकायत पर नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने नगर थाना के अवर निरीक्षक फैज रब्बानी को मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










