बिजली समस्या से त्रस्त हैं पीरटांड़ के ग्रामीण

Updated at :01 Aug 2017 9:55 AM
विज्ञापन
बिजली समस्या से त्रस्त हैं पीरटांड़ के ग्रामीण

चार से पांच घंटे ही मिल रही बिजली ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी पीरटांड़ : पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या से लोग परेशान है. क्षेत्र में उपभोक्ताओं को मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है. इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है. प्रखंड प्रमुख सिकंदर हेंब्रम ने […]

विज्ञापन
चार से पांच घंटे ही मिल रही बिजली
ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
पीरटांड़ : पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या से लोग परेशान है. क्षेत्र में उपभोक्ताओं को मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है. इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
प्रखंड प्रमुख सिकंदर हेंब्रम ने कहा कि पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में बिजली की लचर व्यवस्था है.इसके समाधान के लिए कोई भी अधिकारी गंभीर नहीं है. सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक बिजली काट दी जाती है. शाम को बिजली आने के बाद आंख-मिचौनी का खेल चलता रहता है. रविवार को बीस सूत्री कमेटी की बैठक में बिजली समस्या प्रमुख मुद्दा छाया रहा.
अध्यक्ष शरद भक्त भी आक्रोशित दिखे और बिजली विभाग के अधिकारियों से उनके कार्यशैली में सुधार लाने की नसीहत दी. खवासटांड़ गांव के महादेव सेन, प्रतापपुर के महेंद्र सिंह रितलाल राणा आदि ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है. अगर यही स्थिति बनी रही तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola