सरिया में जल्द शुरू होगा पावर सब स्टेशन का निर्माण : नागेंद्र
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Jun 2017 8:52 AM
विज्ञापन

हजारीबाग रोड : 80 करोड़ की लागत से सरिया में बनने वाले पावर सब ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इस पर जल्द ही काम शुरू होगा. इसे लेकर निविदा निकाली जा चुकी है़ यह जानकारी बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने दूरभाष पर दी़ उन्होंने बताया कि बड़की सरिया पंचायत […]
विज्ञापन
हजारीबाग रोड : 80 करोड़ की लागत से सरिया में बनने वाले पावर सब ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इस पर जल्द ही काम शुरू होगा. इसे लेकर निविदा निकाली जा चुकी है़
यह जानकारी बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने दूरभाष पर दी़ उन्होंने बताया कि बड़की सरिया पंचायत के मंधनिया टोला में 125/33 केबी ग्रीड सब स्टेशन निर्माण के लिए 4़5 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गयी है. वन भूमि होने के कारण निर्माण में बाधा आ रही थी़, जिसे दूर कर लिया गया है. विधायक श्री महतो ने कहा कि यह उनके प्रयासों का परिणाम है़ पावर ग्रिड बनने से 30 किमी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










