भरठुआ बंदूक से मिसफायर होने से युवक की मौत, शिकार पर जाने के दौरान हादसा

Updated:
विज्ञापन
फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

गढ़वा के बड़गड़ में शिकार पर निकले युवक की भरठुआ बंदूक से मिसफायर होने के कारण गोली लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

गढ़वा: बड़गड़ थाना क्षेत्र के बरकोल खुर्द गांव में शुक्रवार की पूर्वाहन करीब 11:45 बजे भरठुआ बंदूक से मिसफायर होने के कारण गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बरकोल खुर्द निवासी नथई लकड़ा के 41 वर्षीय पुत्र बबलू लकड़ा के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बबलू लकड़ा अपने भरठुआ बंदूक में गोली भरकर जंगल की ओर शिकार खेलने के उद्देश्य से घर से निकला था. इसी दौरान बरकोल चौक के समीप अचानक उसकी बंदूक हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गई. बंदूक के गिरते ही जोरदार धमाके के साथ मिसफायर हो गया और गोली सीधे बबलू के सीने में जा धंसी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही बड़गड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटना में इस्तेमाल की गई अवैध भरठुआ बंदूक को जब्त कर लिया है तथा मामले में सन्हा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola