गढ़वा के रंका सीएचसी में महिला ओपीडी की हुई शुरुआत, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
garhwa news ranka chc

सांकेतिक तस्वीर (AI इमेज)

Garhwa News: रंका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है. यहां महिला ओपीडी की शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय महिलाओं को अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रंका से नंद कुमार की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के रंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए अलग से ‘महिला ओपीडी’ और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ‘आभा सेंटर’ की शुरुआत की गई है. इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने फीता काटकर किया. इस बदलाव के बाद रंका सीएचसी अब प्रमंडल के एक अग्रणी ‘मॉडल स्वास्थ्य केंद्र’ के रूप में स्थापित हो चुका है. 

सिविल सर्जन ने क्या कहा? 

समारोह में सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने कहा कि रंका अस्पताल वर्तमान में पूरे गढ़वा जिले में सबसे सुव्यवस्थित स्वास्थ्य केंद्र बनकर उभरा है. उन्होंने कहा कि अब रंका और आसपास की महिलाओं को समुचित और विशेषज्ञ इलाज के लिए बाहर या बड़े शहरों में जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी. स्थानीय स्तर पर ही उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी. सिविल सर्जन ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यहां के सभी पदाधिकारियों, चिकित्सा कर्मियों और सहिया बहनों के आपसी बेहतर समन्वय के कारण ही महिला ओपीडी और आभा सेंटर की स्थापना संभव हो पाई है. उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से आह्वान किया कि वे सेवा भावना से काम करते हुए आम लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाएं. 

बदलाव के पीछे प्रभारी की निष्ठा, छत्तीसगढ़ तक है साख

स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, रंका सीएचसी का एक मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उभरना और यह विशिष्ट नाम स्थापित करना किसी चमत्कार से कम नहीं है. इसके पीछे केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी  डॉ. असजद अंसारी का अटूट समर्पण, काम के प्रति निष्ठा और निरंतर सेवा भाव बताया जाता है. उनके कुशल प्रबंधन का ही नतीजा है कि आज इस अस्पताल की साख न केवल झारखंड, बल्कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी फैल चुकी है. स्थिति यह है कि रंका से सटे छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज हर दिन अपना इलाज कराने के लिए रंका सीएचसी पहुंच रहे हैं. 

तस्वीर बदल रही डिजिटल सेवाएं 

अस्पताल में शुरू हुआ ‘आभा सेंटर’  मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल करने में मील का पत्थर साबित होगा. इससे मरीजों को अपनी पुरानी पर्चियां और रिपोर्ट ढोने से मुक्ति मिलेगी और डॉक्टर एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री देख सकेंगे. 

ये लोग रहे मौजूद 

इस अवसर पर मुख्य रूप से अस्पताल के प्रभारी डॉ. असजद अंसारी, स्थानीय मुखिया रंजीत कुमार सोनी, प्रमुख समाजसेवी राजेश कुमार मद्धेशिया, डॉ. मेराज अहमद, डॉ. सोनल सागर, डॉ. रिजवान, डॉ. इस्तेयाक अंसारी, डॉ. सुष्मिता, डॉ. सोनम, डॉ. भानु सिंह, डॉ. नीतीश परमार्थी और दिनेश गुप्ता उपस्थित थे. इनके अलावा बीटीटी आशीष गुप्ता, पिंकी कुमारी, लैब टेक्नीशियन खालिद अंसारी, मंजूर अंसारी, सीएचओ ज्योत्सना मिंज, तनिशा बांडों, गुलशन प्रवीण, सुचिता लकड़ा, प्रधान लिपिक (किरानी) ललन राम, राहुल कुमार, पंकज विश्वकर्मा तथा सहयोगी अनिल राम और बिपिन यादव सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी व प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग के आकाश जैन बने एनटीए के जॉइंट डायरेक्टर, अब नीट परीक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: नोवामुंडी में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत, बीडीओ ने जिम्मेदारी निभाने की अपील की

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola