ePaper

विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करेंगे सुदृढ़ : सांसद

Updated at : 27 Sep 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करेंगे सुदृढ़ : सांसद

कल्याणपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न

विज्ञापन

कल्याणपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न प्रतिनिधि गढ़वा गढ़वा सदर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा शनिवार को नगर भवन, गढ़वा में संपन्न हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पलामू सांसद वीडी राम, उपायुक्त दिनेश यादव, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा और अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे. आमसभा में बीते वर्ष में किये गये कार्यों, उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी. महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी, आजीविका संवर्द्धन, ऋण सहयोग, स्वच्छता और सामुदायिक विकास पर विशेष चर्चा हुई. सांसद ने महिलाओं की सामूहिक शक्ति और सीएलएफ की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा. उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया. स्वरोजगार की दिशा में लगातार प्रयास करने की अपील उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और एसडीओ ने भी महिला समूहों को स्वरोजगार व सामुदायिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास करने की अपील की. इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं और आगामी वर्ष के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत की. कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली कैडर दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सभा में जेएसएलपीएस के जिला व प्रखंड प्रबंधक, प्रदान प्रतिनिधि, संकुल स्तरीय संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सखी मंडल की दीदियां मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola