मां नहीं माने जाने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Aug 2020 6:04 AM
मां नहीं माने जाने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
गढ़वा : राजद के भंडरिया प्रखंड अध्यक्ष बसंत कुमार यादव ने गढ़वा उपायुक्त को आवेदन देकर पेबर ब्लॉक की राशि का भुगतान करने की मांग की है. अपने आवेदन में राजद अध्यक्ष ने कहा है कि उनकी पत्नी कमला देवी के नाम से 14वें वित्त की राशि से एक पेबर ब्लॉक मिला था. इसका कार्य पूरा हो जाने के बाद भी आजतक राशि का भुगतान नहीं किया गया.
उन्होंने कहा कि यदि उनको यह राशि 15 अगस्त तक भुगतान नहीं किया गया, तो वे 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने के लिए विवश होंगे. उक्त भूख हड़ताल में राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव सहित कई स्थानीय नेता भी शामिल होंगे. उनका यह भूख हड़ताल तबतक जारी रहेगी, जबतक कि उनकी मांगों पर कारवाई नहीं हो जाती है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










