सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर किसानों का जल्द करें भुगतान : प्रबंध निदेशक

धान बिक्री के 10 माह बाद भी किसानों को भुगतान नहीं किये जाने का मामला
धान बिक्री के 10 माह बाद भी किसानों को भुगतान नहीं किये जाने का मामला प्रतिनिधि, गढ़वा वर्ष 2024-25 में धान बिक्री करने वाले गढ़वा जिले के किसानों को शीघ्र ही बकाया राशि का भुगतान किया जायेगा. इस संबंध में भुगतान के लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण भुगतान रोक दिया गया था. इस मामले को लेकर झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सत्येंद्र कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है. उन्होंने कहा कि किसानों के भुगतान में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सत्यापन कराया जा रहा है. सत्यापन प्रक्रिया पूर्व में शुरू करायी गयी थी. अब तक की प्रगति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है और इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसानों को भुगतान मिल सके. गौरतलब है कि गढ़वा जिले में धान बिक्री के दस माह बीत जाने के बाद भी किसानों का लगभग 4.94 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है. जिले के 524 किसान बकाया राशि के लिए भटक रहे हैं. इनमें कई किसानों को पहली किस्त मिली है, लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिली है. वहीं, कुछ किसानों को दोनों किस्तें मिल चुकी हैं और वे अब बोनस राशि के इंतजार में हैं. प्रभात खबर में इस विषय पर खबर प्रकाशित होने के बाद शासन-प्रशासन सक्रिय हुए और किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




