वीर बाबा चौहरमल ने समाज को किया एकजुट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 9:13 PM
वीर बाबा चौहरमल ने समाज को किया एकजुट
गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने रविवार को नीलांबर-पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक भवन टाउन हॉल के समीप वीर बाबा चौहरमल की प्रतिमा का अनावरण किया. इससे पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर, महारानी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. बाबा चौहरमल कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित जुलूस में शामिल होकर मंत्री कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल पहुंचे. यहां पासवान समाज की ओर से मंत्री श्री ठाकुर व झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वीर बाबा चौहरमल ने सामंतवादी ताकतों से लोहा लेकर समाज को एकजुट किया. उनके आदर्शो पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि पासवान समाज हर क्षेत्र में परचम लहरा रहा है. इस प्रतिमा अनावरण का सारा श्रेय पूरे पासवान समाज को जाता है. मंत्री ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान राजनेता नहीं बल्कि सामाजिक प्रणेता थे. उन्होंने कहा कि गढ़वा तेजी से विकास कर रहा है. हर समाज की पहचान बन रही है. मंत्री ने कहा कि 19 वर्षों तक राज्य का दोहन, गरीबों, दलितों व पिछड़ों का शोषण होता रहा. अब राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों को अधिकार मिल रहा है.
पासवान समाज मंत्री के साथ हमेशा खड़ा रहेगा : विशिष्ट तिथि राज्य के शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पासवान समाज की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाया है. पासवान समाज हमेशा मंत्री श्री ठाकुर के साथ खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा कि वीर बाबा चौहरमल में भक्ति और शक्ति का अद्भुत मेल था. इनके पास नैतिकता की भी ताकत थी. मौके पर आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, अंबा, बिहार के पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, गढ़वा के पूर्व डीडीसी ग्रामीण विकास विभाग झारखंड के विशेष सचिव राजेश कुमार राय, सुनील पासवान व रामजी पासवान ने भी विचार व्यक्त किये.
उपस्थित लोग : मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के अध्यक्ष चंदन पासवान, जिप अध्यक्ष शांति देवी, पलामू जिप अध्यक्ष प्रतिमा देवी, सुमन देवी, उर्मिला देवी, बबीता देवी, कविता देवी, सबीता देवी, रामचंद्र्र पासवान, डॉ यासीन अंसारी, सोनल पासवान, विनोद पासवान, रविंद्र पासवान, भरदुल पासवान, सुमेर पासवान, रानी देवी, विरेंद्र पासवान व नरेश पासवान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










