ePaper

अज्ञात चाेरोंं ने लाखों के आभूषण व नकद उड़ाये

Updated at : 09 Nov 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात चाेरोंं ने लाखों के आभूषण व नकद उड़ाये

अज्ञात चाेरोंं ने लाखों के आभूषण व नकद उड़ाये

विज्ञापन

खरौंधी. खरौंधी थाना क्षेत्र के झुरीबांध टोला निवासी प्रेमचंद गुप्ता के घर से शनिवार रात अज्ञात चोरों ने करीब 5 लाख रुपये के आभूषण और नकद की चोरी कर ली. घटना की जानकारी पीड़ितों को रविवार की सुबह मिली, जब गांव में ही एक बक्सा पड़ा हुआ मिला. गांव के लोंगो ने बक्सा देखा, तो उसमें कपड़े और आधार कार्ड मिला. आधार कार्ड से पहचान होने पर पीड़ितों को इसकी सूचना दी गयी. पीड़ित प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि बक्से में सोना, चांदी के आभूषण, नकद, कपड़े और कागजात थे. चोर नकद व आभूषण लेकर फरार हो गये. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola