ePaper

चेकिंग अभियान में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 23 Jan 2026 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
चेकिंग अभियान में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

चेकिंग अभियान में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाटन

थाना की पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय ने प्रेस काफ्रेंस में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश के आलोक में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.पाटन थाना क्षेत्र की पुलिस इस अभियान को अपने क्षेत्र में गति दे रही है. गुरुवार की शाम में किशुनपुर ओपी के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. किशुनपुर ओपी क्षेत्र के सहदेवा लेस्लीगंज मुख्य मार्ग पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. थाना प्रभारी ने बताया कि शाम करीब 4:40 बजे प्लसर मोटरसाइकिल (जेएच 03 एफ 0924 ) से दो युवक आ रहे थे.पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन वे लोग बाइक छोड़कर भागने लगे.जवानों ने खदेड़कर दोनों युवकों को पकड़ा. उनलोगों से भागने के कारण के बारे में पूछताछ की गयी. लेकिन उनके द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया. जांच के दौरान लेस्लीगंज के ठकुराई दीदरी गांव के 19 वर्षीय रोशन कुमार के पास से एक कट्टा व मोबाइल बरामद किया गया. जबकि दारूडीह गांव के 25 वर्षीय आदेश कुमार के पास से आठ एमएम का जिंदा गोली व मोबाइल बरामद हुआ. पुलिस ने इस मामले में भी उनलोगों से पूछताछ किया. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में गहन छानबीन कर रही है. इस अभियान में किशुनपुर ओपी के शिवनाथ राम, उदित राम, धनंजय राम, हेमंत कुमार रवि शामिल थे. मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव,सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola