ePaper

गीतों की प्रस्तुति देकर किशोर कुमार को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 13 Oct 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
गीतों की प्रस्तुति देकर किशोर कुमार को दी श्रद्धांजलि

गीतों की प्रस्तुति देकर किशोर कुमार को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

गढ़वा. गायक, संगीतकार व अभिनेता किशोर कुमार की 38वीं पुण्यतिथि पर संगीत कला महाविद्यालय व मेलोडी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में संगीत से सराबोर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम संजय कुमार पांडेय, जेएमएम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, पूर्व चेंबर अध्यक्ष संतोष केशरी, समाजसेवी दौलत सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली श्याम सोनी, प्रो अनिता तूफानी व नीलू खान ने संयुक्त रूप से किया गया. मौके पर एसडीएम ने कहा कि किशोर कुमार अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी गायकी और अभिनय ने उन्हें सदैव अमर बना दिया है. इसके बाद कई कलाकारों ने किशोर कुमार के अमर गीतों की प्रस्तुति दी, जिनमें विजय प्रताप देव, दया शंकर गुप्ता, कृति कुमारी, सोनाली कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, गोपाल प्रसाद कश्यप, सुधांशु कुमार, रंजीत किशोर, किशोर अंबष्ठ, रितुल विश्वास, प्रत्यूष कुमार पांडे व राहुल कुमार समेत दर्जनों कलाकार शामिल थे. मौके पर राजकुमार मधेशिया, प्रमोद सोनी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola