डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर बुजुर्ग से ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर बुजुर्ग से ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर गढ़वा के बुजुर्ग से की गयी थी 38.50 लाख की ठगी

विज्ञापन

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर गढ़वा के बुजुर्ग से की गयी थी 38.50 लाख की ठगी प्रतिनिधि, रांची गढ़वा के एक बुजुर्ग व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखा कर 38.50 लाख रुपये ठगने के मामले में सीआइडी की साइबर थाना पुलिस ने गुरुवार को जमशेदपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें रोहित जैन, लोकेश महतो और संजीव मिश्रा शामिल हैं. तीनों से पूछताछ की जा रही है और सीआइडी शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा करेगी. बताया गया है कि बुजुर्ग को केंद्रीय जांच एजेंसी का खौफ दिखाकर कहा गया कि आपकी संलिप्तता गंभीर मामले में पायी गयी है और आपको डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है. अगर आप बचना चाहते हैं तो बताये गये अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करें. डर के मारे बुजुर्ग ने बैंक जाकर साइबर फ्रॉड द्वारा दिये गये अकाउंट नंबरों पर 38.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये. जब उन्हें ठगी का पता चला, तो उन्होंने रांची स्थित सीआइडी साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद कार्रवाई कर मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola