शिव मंदिर में ताला तोड़कर दान पेटी की चोरी

Updated:
विज्ञापन
शिव मंदिर में ताला तोड़कर दान पेटी की चोरी

रंका प्रखंड के पाल्हे स्थित भलपहरी शिव मंदिर के ताला तोड़कर असामाजिक तत्वों के लोगों ने दान पेटी ले गये और दूसरा दान पेटी रख दिया गया.

विज्ञापन

रंका. रंका प्रखंड के पाल्हे स्थित भलपहरी शिव मंदिर के ताला तोड़कर असामाजिक तत्वों के लोगों ने दान पेटी ले गये और दूसरा दान पेटी रख दिया गया. दान पेटी में करीब 20 हजार रुपये थे. बदलकर रखे गये दान पेटी में दूसरे धर्म का चिन्ह है और आपत्तिजनक चीज लिखा हुई है. इस बात का खुलासा तब हुआ, जब श्रद्धालु पूजा करने गये थे. तब वहां मंदिर का ताला तोड़ा हुआ है और दान पेटी गायब है. जबकि उसके जगह पर दूसरे समुदाय का दान पेटी रखा हुआ पाया गया. श्रद्धालुओं ने इसकी जानकारी गांव वालों की दी. इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण भलपहरी मंदिर पहुंचे. वहां लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इसके बाद तनाव की स्थिति बन गयी. तब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह, एसआइ राजेश कुमार वर्मा जवानों के साथ भलपहरी मंदिर पहुंचे. और मंदिर का जायजा लिया. थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने असामाजिक तत्वों को जल्द पकड़ने एवं समझा बुझाकर मामला को शांत कराया. एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने की साज़िश हो सकती है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola