धावा दल ने तीन बाल मजदूरों को कराया मुक्त

धावा दल ने तीन बाल मजदूरों को कराया मुक्त
गढ़वा. मझिआंव प्रखंड के न्यू राज लक्ष्मी स्वीट्स का धावा दल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में तीन बाल श्रमिक काम करते मिले. तीनों बाल श्रमिक को धावा दल विमुक्त कराया व नियोजक पर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी. साथ ही निरीक्षण के क्रम में दीपक पाठक जिला समन्वयक एसोसिएशन फॉर वोलेंट्री एक्शन ने बाल श्रम करानेवाले नियोजकों को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने बताया कि बाल श्रमिकों से कार्य कराना गंभीर अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कारवाई की जायेगी. निरीक्षण के दौरान दीपक कुमार पाठक के साथ जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्प लाइन गढ़वा के राजीव कुमार रवि, संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई गढ़वा के संजय ठाकुर व लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान गढ़वा के कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




