कांडी में प्रखंड कार्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन
कांडी में प्रखंड कार्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू

कांडी में प्रखंड कार्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन

कांडी. प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अब कांडी में ही नये प्रखंड कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि यह फैसला उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की पहल पर लिया गया है. उपायुक्त के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी राकेश सहाय व प्रखंड प्रमुख ने मिलकर कांडी में ही लगभग तीन एकड़ 46 डिसमिल जमीन चिह्नित कर उसका सीमांकन भी कर लिया है. प्रमुख ने बताया कि 2024 में कांडी में उपयुक्त जमीन नहीं मिलने के कारण शिवपुर पंचायत के तेलिया निजामत गांव में प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गयी थी, लेकिन अब उपायुक्त की सराहनीय पहल से प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिए कांडी में ही वर्तमान प्रखंड मुख्यालय से तकरीबन 1000 फीट की दूरी पर जमीन उपलब्ध करा दी गयी है. इस निर्णय से कांडी व आस-पास के कई गांवों के लोगों में खुशी की लहर है, चुकी अब लोगों प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.स्थाे

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola