ePaper

बड़गड़ छात्रा की मौत मामले में जांच टीम ने शिक्षकों से की पूछताछ

Updated at : 15 Oct 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
बड़गड़ छात्रा की मौत मामले में जांच टीम ने शिक्षकों से की पूछताछ

बड़गड़ छात्रा की मौत मामले में जांच टीम ने शिक्षकों से की पूछताछ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बड़गड़ बड़गड़ परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय की बारहवीं कक्षा की छात्रा दिव्या कुमारी गुप्ता की मौत मामले में बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) गढ़वा द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच टीम ने विद्यालय पहुंचकर जांच की. टीम ने विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधन समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों से पूछताछ कर घटना से संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली. गौरतलब है कि छात्रा की मौत को लेकर परिजनों ने विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पर पिटाई का आरोप लगाया था. परिजनों के अनुसार, 15 सितंबर 2025 को दिव्या बिना जूते के विद्यालय पहुंची थी, जिस पर प्रधानाध्यापिका ने उसकी पिटाई की थी. इसके बाद छात्रा की तबीयत लगातार बिगड़ती गयी और 29 दिन बाद रांची रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. छात्रा की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को बड़गड़ हनुमान मंदिर चौक पर शव के साथ सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए चार सदस्यीय जांच टीम गठित की और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था. टीम ने जिला परिषद सदस्य रूपांजलि जायसवाल और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक यादव से भी जानकारी ली. जांच टीम का नेतृत्व कर रहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार सभी बिंदुओं की गहन जांच की गयी है. प्राप्त तथ्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट आज ही डीईओ को सौंप दी जाएगी. जांच टीम में रंभा चौबे के अलावा सीआरपी सत्यनारायण यादव, ब्रह्मदेव राम औरप्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी भंडरिया एडमोन कच्छप शामिल थे. शव का हुआ अंतिम संस्कार इधर, मृतक छात्रा दिव्या कुमारी गुप्ता का शव बुधवार को बड़गड़ थाना पुलिस की निगरानी में अंत्यपरीक्षण के सिए गढ़वा भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. शाम परिजनों ने गांव स्थित नर्सरी घाट (कनहर नदी) में छात्रा का अंतिम संस्कार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola