ePaper

चिनिया के जंगल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Updated at : 11 Oct 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
चिनिया के जंगल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

चिनिया के जंगल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन

चिनिया. थाना क्षेत्र के चिरका गांव में शनिवार को जंगल में एक युवक का शव फंदे गमछे से लटका मिला. मृतक की पहचान चिरका गांव निवासी सरिखा भुइयां के पुत्र संतोष भुइयां (30 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शनिवार को कुछ ग्रामीण जंगल में अपने पशुओं के लिए पत्ते तोड़ने गये थे. इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी. इसके बाद इसकी सूचना गांव के लोगों को दी गयी. देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण जंगल पहुंच गये. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव की पहचान की गयी. शव से तेज बदबू आ रही थी. परिजनों ने बताया कि संतोष भुइयां मंगलवार शाम से ही लापता था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी चिनियां थाना प्रभारी अमित कुमार कुमार को दी. इसके बाद अवर निरीक्षक राधेश्याम कुमार व सुखराव उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola